जमुई, अक्टूबर 14 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत राज्य आयुष समिति, बिहार के दिशा-निर्देश पर बुधवार को जिले के चकाई प्रखंड स्थित लालमणि विद्यालय, कोराने में एमएसडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुदसिया तलत ने की। इस दौरान स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुदसिया तलत ने आयुष चिकित्सा की तीनों पद्धतियों आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तीनों चिकित्सा पद्धतियों का अपना अलग-अलग महत्व है। इनके माध्यम से विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, उपचार और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Gaya News: आयुर्विद्या स्वास्...