जमुई, सितम्बर 2 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता मामा-भांजा संग मारपीट कर सोने के कई आभूषण एवं बाइक छीन लेने तथा ऊपर से दस लाख रुपए की रंगदारी की डिमांड किए जाने के आरोप का एक मामला सामने आया है। इस क्त्रम में झाझा थाना के कानन गांववासी सतीश कुमार ने झाझा के ही अलक्जरा के सुलेंद्र,पवन व संजय यादव को आरोपित करते हुए थाना में एक मामला दर्ज कराया है। आवेदक के अनुसार वह अपने गायक भांजे आशीष यादव के साथ बीते शनिवार की रात कुछ कार्यवश अलक्जरा गए थे। बताया कि वहां आरोपितों ने उनको घेरकर मारपीट करने लगे। कहा,उन्होंने जान मारने की धमकी देते हुए जिंदा रहने के लिए दस लाख रुपए की रंगदारी देने को कहा। आरोप है कि उसके द्वारा असमर्थता जताने पर सोने की ब्रेसलेट,चेन व अंगूठी एवं बाइक ले लिया तथा पांच दिन में दस लाख नहीं मिलने पर घर पर आकर जान मारकर फें...