Jamui News: आत्महत्या की नीयत से युवक ने खुद के सिर में मारी गोली, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
जमुई, अक्टूबर 19 -- Jamui News: जमुई, निज संवाददाता शहर के महिसौड़ी इलाके में रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे आत्महत्या की नीयत से स्व: मुन्ना सिंह के 22 वर्षीय पुत्र भानु सिंह ने खुद के सिर में गोली मार ली। गोली सिर के बाएं ओर से दाहिने ओर निकल गई। घटना के बाद फौरन स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर मनीष कुमार ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर सूचना के बाद घटना स्थल पर दल- बल के साथ पहुंचे साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार द्वारा घटना की जांच की गई और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने भी सदर अस्पताल के चिकित्सक से युवक की स्थिति के बारे में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.