Jamui News: आत्मनिर्भर होगी महिलाएं तो समाज बढ़ेगा आगे
जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: जमुई। कार्यालय संवाददाता जिले के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज बरहट एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड में संचालित पांच जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समितियों की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सैकड़ों की संख्या में जुटी जीविका दीदियों ने न सिर्फ अपने बीते वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा साझा किया, बल्कि आगामी वर्ष में महिला उद्यमिता और स्वावलंबन को नए शिखर पर ले जाने की मजबूत रूपरेखा भी तैयार की। इस आयोजन के तहत बरहट प्रखंड की एकता एवं क्रांति जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति तथा लक्ष्मीपुर प्रखंड की कुशल, कामयाब एवं कर्तव्य सहकारी समिति में वार्षिक आम सभा की बैठकें संपन्न हुईं।
महिला सशक्तिकरण सभा के दौरान सभी समितियों के पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.