जमुई, जुलाई 9 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की 41 वीं पुण्य तिथि गुरुवार को मलयपुर स्थित आंजन नदी के तट पर उनके समाधि स्थल पर मनाई गई। इस मौके पर राजनीति से ऊपर उठकर सभी दल के नेताओं ने भाग लिया और उनकी जीवनी पर चर्चा की। सर्वप्रथम बुजुर्ग कांग्रेसी कार्यकर्ता कृपा सिंह ने उनके तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पश्चात उनके पुत्र विधु शेखर सिंह, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम , पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व हरेंद्र सिंह , डॉ राजीव कुमार सिंह ,कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, कुमार गंधर्व बरहट प्रमुख रुवेन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नीतेश्वर आजाद सहित दर्जनों लोगों ने उनके तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur N...