जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता समेकित बाल विकास सेवा परियोजना बरहट के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 सलैया में पोषण मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्त्रम का उद्घाटन प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रियंवदा कुमारी और सहायक राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मेले में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने भाग लिया और पौष्टिक आहार से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को संतुलित भोजन के प्रति जागरूक किया।मेले में गर्भवती व धात्री महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों से तैयार विभिन्न व्यंजन का प्रदर्शनी लगाया। सेविकाओं ने प्रदर्शनी के माध्यम से बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री को भोजन में शामिल कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पर्याप्त पोषण दिया जा सकत...