जमुई, नवम्बर 26 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के हथिया पंचायत अंतर्गत अलकजरा गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 58 पर बाल स्वास्थ्य कार्यक्त्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ संबंधी जांच की गई।बता दें कि पूर्व में भी प्रखंड के अन्य कुछ केंद्रों पर भी इसी तरह की जांच की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्त्रम के तहत आर बी एस के टीम के द्वारा उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के लगभग 71 बच्चो की स्वास्थ्य जांच किया गया।एक ,दो बच्चे को छोड़कर, बाकी सभी स्वस्थ पाए गए। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद ने बताया कि इस कार्यक्त्रम के तहत आंख, कान से बहरापन, हृदय रोग, विकृति, घेघा रोग, डीपीसीएन डिफसेसी,बच्चो का कान बहना,श्वास नली में इन्फेक्शन, टीबी, बच्चों की वजन व लंबाई की सघन जांच की गई।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्त्रम के अंतर्गत शून्य स...