Jamui News: अस्पताल कर्मी जर्जर छत और शौचालय के टपकते गंदे पानी के बीच कार्य करने को है मजबूर
जमुई, जुलाई 31 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता सदर अस्पताल का बाहरी भवन अस्पताल की भव्यता को दर्शाता है लेकिन अंदर का दृश्य पुरी तरह से उपर से फीट-फाट अंदर से मोकामा घाट वाली कहावत को चरितार्थ करता है। सदर अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में बने पैथोलॉजी का कमरा, मनोचिकित्सक विभाग का कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पैथोलॉजी का कमरे का छत पूरी तरह से जर्जर तो है ही साथ ही उक्त कमरे में प्रथम तल्ला पर स्थित शौचालय का गंदा पानी टपकता रहता है। इस कारण कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों को शौचालय के गंदे पानी के बीच कार्य करना पड़ रहा है। पैथोलॉजी में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा बताया गया कि इसकी जानकारी उनके द्वारा कई बार अस्पताल प्रबंधन को दी गयी। बीच में कुछ मरम्मती का कार्य करवाया गया लेकिन हालात जस का तस बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.