जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता उलाय नदी से हो रही अवैध बालू तस्करी पर पुलिस ने महुली स्थित आईटीआई घाट से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। गिद्धौर पुलिस को उलाय नदी के महुली आईटीआई घाट से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस नदी घाट से ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस को आते देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बालू से लदे ट्रैक्टर वाहन को बरामद कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...