Jamui News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
जमुई, अक्टूबर 24 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सिकंदरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्मा मंजोष मुख्य मार्ग से होकर अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही गश्ती दल ने मंजोष गांव के समीप घेराबंदी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को धर दबोचा। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन को देखते ही चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब्त वाहन को थाना परिसर लाकर खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.