Jamui News: अर्नब का तांडव: जनजीवन से ले विद्युत आपूर्ति तक हुई बाधित
जमुई, अक्टूबर 29 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता बीते दो दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में तूफान मचा रहे अर्नब के तांडव का असर गुरुवार को झाझा में भी देखने को मिला और कई व्यवस्थाएं बेपटरी हो जाती दिखी। वैसे असर की शुरूआत तो बुधवार के अपराहन से ही हो गई थी, किंतु गुरुवार को यह परवान पर दिखा। गुरुवार की सुबह से ही बर्फीली बयार के बीच रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश से आम जनजीवन जहां पूरी तरह अस्त-व्यस्त एवं स्कूलों से ले कार्यालयों तक में उपस्थिति प्रभावित दिखी। वहीं,दूसरी ओर बिजली रानी भी कई घंटों तक लापता रही। गुरुवार के पूर्वाहन उड़न छू हुई बिजली रानी शाम के करीब सवा पांच बजे चंद मिनटों के लिए ही झलक दिखलाने के बाद सायं पौने छह बजे समाचार संप्रेषण तक नदारद रही। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र को रखा निर्जला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.