Jamui News: अरविंद अध्यक्ष व अनूप महामंत्री बने
जमुई, सितम्बर 28 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की झाझा प्रखंड कमिटी की एक बैठक चितोचक स्थित काली मंदिर के प्रांगण में आहूत हुई। प्रखंड अध्यक्ष दिलीप चंद्रवंशी की अगुवाई एवं श्रीराम चंद्रवंशी के पर्यवेक्षण में हुई उक्त बैठक में प्रखंड कमिटी के पुनर्गठन किया गया। बताया गया कि नई कमिटी में सर्वसम्मति से सरपंच प्रतिनिधि अरविंद कु. चंद्रवंशी को अध्यक्ष एवं अनूप कु.चंद्रवंशी को महामंत्री चुना गया। बताया कि शेष पदाधिकारियों का मनोनयन अध्यक्ष अपने विवेक से करेंगे। उम्मीद जताई गई कि नई कमिटी से संगठन का सशक्तिकरण एवं पंचायतों तक विस्तारीकरण संभव हो सकेगा। मौके पर कृष्ण कुमार,अशोक कुमार व मनोज राम चंद्रवंशी,प्रेम कुमार,दरोगा राम,अरविंद कुमार,शंकर राम व चंदन कु.चंद्रवंशी आदि मौजूद बताए गए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.