जमुई, जुलाई 17 -- Jamui News: खैरा । निज प्रतिनिधि खैरा प्रखंड के अमारी मरकट्टा गांव में शुक्त्रवार को आठ दिवसीय श्री श्री 108 मां भगवती भगवत कथा एवं अष्टयाम महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा कोकिला चंद कुमार बाबा के प्रांगण से प्रारंभ हुई। इसमें 251 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए कियूल नदी स्थित इंदपे घाट पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। इंदपे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विद्वान पंडितों द्वारा...