Jamui News: अधूरा पड़ा सिमुलतला रेलवे तालाब का सीढ़ी घाट, 9.99 लाख की योजना पर उठे सवाल
जमुई, नवम्बर 26 -- Jamui News: सिमुलतला। निज संवाददाता शिलान्यास के बावजूद सिमुलतला रेलवे तालाब का सीढ़ी घाट अब तक अधूरा पड़ा है, जिससे 9.99 लाख रुपये की इस योजना पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह योजना केवल शिलापट तक ही सिमटकर रह गई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व झाझा विधायक सह वर्तमान परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विधिवत फीता काटकर सिमुलतला रेलवे तालाब में सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।तालाब के समीप लगे शिलापट पर योजना का वित्तीय वर्ष 2025-26 अंकित है और इसके लिए प्राक्कलित राशि 9 लाख 99 हजार रुपये निर्धारित है। इसके बाद भी धरातल पर निर्माण की कोई पहल नहीं दिख रही है, जिससे राशि के क्रियान्वयन को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.