Jamui News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराई, चालक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जमुई, अक्टूबर 30 -- Jamui News: जमुई। जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ीपारण के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर दुर्घ्स्तनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक चालक के शव को शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव निवासी 47 वर्षीय जागेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चालक यात्री लेकर माधोपुर गए थे, जहां से ई- रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खोड़ीपारण के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे ई-रिक्शा डिवाइडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.