Jamui News: अज्ञात चोरों ने प्रखंड के पटजोरी गांव बिजली का 15 पोल का तार काटा
जमुई, सितम्बर 28 -- Jamui News: चकाई, निज संवाददाता चकाई थानाक्षेत्र के पार्टजोरी गाँव स्थित रेहड़ी टोला अज्ञात चोंरो ने स्थित एग्रीकल्चर फीडर के लिए लगाये गए 15 पोल के बिजली का तार काट लिया। बताया जाता है कि रात को लाइन नहीं रहने एवं लगातार हो रही बारिश का लाभ उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया।सुबह जब ग्रामीण खेत तरफ गए तो इस तार चोरी की घटना की जानकारी मिली। पहले भी बिंझा एवं इसी क्षेत्र में चोरों ने तार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। बताया जाता है कि कुछ स्थानीय चोर गिरोह इस घटना को अंजाम दे रहे हैं।पहले कुछ लोगों को इस मामले में चकाई पुलिस गिरफ्तार क़र जेल भेज चुकी है इसके बावजूद घटना रुक नहीं रही है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दे दी है। जेई मामले की जांच क़र रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.