Jamtara News: 51 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेक, शिव भक्ति में डूबा श्याम मंदिर
जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: मारवाड़ी युवा मंच, जामताड़ा शाखा की ओर से मंगलवार को श्री श्याम मंदिर प्रांगण में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सावन के पावन माह में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में 51 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का सामूहिक महारुद्राभिषेक किया। सुबह सात बजे से शुरू हुए अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। मौके पर पंडित उमेश शास्त्री ने विधि-विधान से महारुद्राभिषेक कराया। अनुष्ठान में शामिल जोड़ों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ जल, दूध समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रुद्राभिषेक में 25 जोड़ों ने भगवान शिव का लिया आशीर्वाद मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.