जामताड़ा, अगस्त 31 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा इंटर महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता कुमारी गुप्ता सोमवार को 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरीय शिक्षक प्रद्युम्न मोहन खां ने नए प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। सेवानिवृत्ति के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य तुषार क्रांति माजी, जैनुल आवेदीन, अरुप कुमार मित्रा समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने श्रीमती गुप्ता के लंबे कार्यकाल और महाविद्यालय के विकास में उनके योगदान की सराहना की। महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अपने संबोधन के दौरान श्रीमती गुप्ता कई बार भावुक हो गईं। उन्होंने महाविद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझ...