Jamtara News: 3.77 करोड़ से दो सड़कों का होगा कायाकल्प, विधायक ने किया शिलान्यास
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: सारठ विधानसभा क्षेत्र के करमाटांड़ प्रखंड की प्रमुख सड़कों के दिन अब बहुरने की उम्मीद है। बुधवार को करीब 3.77 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण, मरम्मत एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने किया। इन सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत से दो-दो पंचायतों को जोड़ने वाले मार्गों पर ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। ग्रामीण कार्य विभाग, जामताड़ा की ओर से कराए जाने वाले कार्य के तहत मिशन रोड के समीप से तेलकियारी, चरघरा, धरुवाडीह होते हुए जोरपहाड़ी तक सड़क का निर्माण एवं मरम्मत किया जाएगा। इस योजना पर 2 करोड़ 24 लाख 36 हजार 475 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पीसीसी सड़क, पुलिया, सड़क का कालीकरण समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं, कजरा मोड़ से मोहनपुर तक सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.