Jamtara News: 22 गांवों में लगा नियमित टीकाकरण शिविर
जामताड़ा, जुलाई 3 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के 22 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ने चंदाडीह-लखनपुर, पंदनी, नारोडीह, भागाबांध, कोरीडीह-वन, देवलबाड़ी, घांटी, राजाभीठा, फतेहपुर, बुटबेरिया समेत अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। शिविर के दौरान लाभुकों को नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर और डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए गए। मौके पर एएनएम बसंती हेंब्रम, नीलम कुमारी, सरोदी हेंब्रम, प्रमीला टुडू, सफीदा खातून, मेरीला मुर्मू, मनीषा मरांडी, नंदनी कुमारी, बसंती मुर्मू, सरीता मुर्मू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.