जामताड़ा, अक्टूबर 27 -- Jamtara News: जामताड़ा। जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सतसाल स्थित अजय नदी घाट के दूसरे छोर पर नगर पंचायत की ओर से बनाए गए विद्युत शवदाह गृह को चालू कराने की मांग की है। चेंबर के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मंगलवार को उपायुक्त को पत्र देकर शवदाह गृह का निरीक्षण कराने और इसे जल्द चालू कराने का आग्रह किया है। साथ ही अजय नदी घाट के प्रथम छोर पर स्थित वर्तमान श्मशान घाट के जीर्णोद्धार की भी मांग की है। पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के अंतर्गत वर्ष 2019 में जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने इसका उद्घाटन किया था। हालांकि, उद्घाटन के बाद से ही यह चालू नहीं हो सका है। देखरेख के अभाव में शवद...