Jamtara News: 12 को एक दिवसीय जिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन
जामताड़ा, जुलाई 6 -- Jamtara News: जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिला कबड्डी संघ की ओर से दिवंगत अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा की स्मृति में राजीव रंजन मिश्रा मेमोरियल बालक सब जूनियर एवं बालिका जूनियर जिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को महिजाम स्थित बेसिक स्कूल ग्राउंड में होगा। जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष सह जामताड़ा ओलंपिक संघ के मिडिया प्रभारी मनीष वर्णवाल ने दी। उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संघ के राज्य अध्यक्ष रह चुके स्व राजीव रंजन मिश्रा को श्रद्धांजलि देने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव राज कमल कुमार और संघ के संरक्षक अरविंद कुमार ओझा चिटू भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.