जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से ब्लड बैंक जामताड़ा के कर्मियों द्वारा रक्त लेकर उसे संग्रह किया। जिसमें इस शिविर में एक युवक प्रकाश मंडल ने स्वेच्छापूर्वक अपना रक्तदान किया। रक्तदान करने के पश्चात ब्लड बैंक जामताड़ा के द्वारा रक्तदान करने पर उसका स्वागत किया गया। मौके पर नारायणपुर बीडीओ कमलेश कुमार दास ने कहा कि रक्तदान करने से लोगों के शरीर में एक नई उर्जा का संचार होता है। इसलिए लोगों को रक्तदान करने से कभी घबराना नहीं चाहिये ओर रक्तदान कर लोगों की जान बचाना चाहिये। क्योंकि रक्तदान महादान से ही हम एक-दूसरे को मदद कर रक्तदान कर लोगों की जान बचा सकते हैं। मौ...