Jamtara News: स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान को लेकर योजना बनाने पर जोर
जामताड़ा, अगस्त 26 -- Jamtara News: नारायणपुर प्रखंड के गोंदरायडीह गांव में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता स्वास्थ्य सहिया सविता देवी ने की। बैठक में गांव की स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य सहिया ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव-मुहल्ले को साफ-सुथरा रखने की अपील की। उन्होंने साबुन से हाथ धोने के फायदे भी बताए। इसके अलावा नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया गया। बैठक में ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.