जामताड़ा, सितम्बर 25 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि।स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड सह अंचल सभागार कुंडहित में जल सहियाओं की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा के निर्देश के आलोक में जिला समन्वयक एसबीएम (जी) जामताड़ा अनुज कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह स्वच्छता पदाधिकारी जमाले राजा के निर्देशानुसार किया गया。 यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला सफाई अभियानबैठक का उद्देश्य बैठक में अभियान के तहत तिथि वार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जल सहियाओं को दिशा-निर्देश दिया गया। गांवों के अलावा विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, ...