Jamtara News: स्वच्छता अभियान चलाकर स्कुली छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ
जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत आदर्श मध्य विद्यालय,कुंडहित में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में पंचायत की जल सहिया बेबी रानी नायक, टुप्मा पाल, सरला मुर्मू, रेखा किस्कू, पूर्णिमा सिंह, सैयदा बीबी एवं पानमुनी मुर्मू ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरिधारी महतो ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.