Jamtara News: स्पीकर के प्रयास से बेलियासुली में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत
जामताड़ा, सितम्बर 22 -- Jamtara News: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो के प्रयास से कुंडहित प्रखंड की नगरी पंचायत अंतर्गत बेलियासुली गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर लगने से राहत मिली है। बताया कि गांव में लगा पुराना ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा था। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। खासकर ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के अवसर पर झामुमो विधायक प्रतिनिधि श्रम मंडल तथा प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.