जामताड़ा, जुलाई 29 -- Jamtara News: पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने मंगलवार को कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जामताड़ा, मिहिजाम थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जामताड़ा, मिहिजाम सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त लाइव फुटेज की गुणवत्ता और मॉनिटरिंग व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को कैमरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: शहर में चौक-चौराहों पर पुलिस व आईटीबीपी ...