जामताड़ा, जुलाई 20 -- Jamtara News: करमाटांड़ प्रखंड की सीताकाटा पंचायत भवन में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के सोशल ऑडिट को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया एलिजाबेथ सोरेन ने की। बैठक का उद्देश्य सोशल ऑडिट की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना तथा ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक करना था। इस बैठक में बीआरपी शिव शंकर भैया एवं विलेज रिसोर्स पर्सन (वीआरपी)रामानुज कुमार सिंह ने सोशल ऑडिट की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत क्षेत्र में 24 व 25 जुलाई को ग्रामसभा आयोजित होगी। जबकि 26 जुलाई को पंचायत भवन में जनसुनवाई होगी। इस दौरान मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं के पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की समीक्षा और सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में संबंधित लाभुकों, कार्य यो...