जामताड़ा, अगस्त 10 -- Jamtara News: नारायणपुर। निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता ने रविवार को नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों में आयोजित मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण शिविर का जायजा लिया। इस दौरान नारायणपुर प्रखंड के सामुदायिक भवन बोरवा स्थित मतदान केंद्र संख्या 76 एवं 77 तथा पेटारी मतदान केंद्र संख्या 54 तथा चिरुडीह मतदान केंद्र संख्या 55 का जांच कर संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन पात्र लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वे फार्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। यह भी पढ़ें- छूटे हुए कम, नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए अधिक पहुंचे वहीं मतदा...