Jamtara News: सीएचसी नाला: पौने दो घंटे तक इलाज का इंतजार, नवजात को लेकर परिजन हुए परेशान
जामताड़ा, सितम्बर 25 -- Jamtara News: नाला,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला में गुरुवार तड़के गंभीर पेट दर्द से पीड़ित नवजात को इलाज के लिए लेकर पहुंचे परिजनों को करीब पौने दो घंटे तक चिकित्सकीय उपचार का इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में ड्यूटी पर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी के मौजूद नहीं रहने का आरोप लगाया। बाद में पहुंचे डेंटिस्ट डॉ राजेश प्रसाद को देखकर परिजनों ने वीडियो बनाना शुरू किया। इस दौरान कथित तौर पर चिकित्सक द्वारा मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सक के टॉयलेट जाने की बात कही है। चकनयापाड़ा पंचायत के बैरागीडीह निवासी बलराम मंडल अपने नवजात पोते को गंभीर पेट दर्द की शिकायत पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सीएचसी नाला लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.