Jamtara News: सावन की अंतिम सोमवारी पर करमदहा में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के करमदहा स्थित बाबा दुखिया महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु बराकर नदी में स्नान कर कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचे और बाबा दुखिया महादेव पर जलार्पण किया। श्रद्धालुओं ने फूल-बेलपत्र चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। बाबा दुखिया महादेव की पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने माता पार्वती मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर माथा टेका। अंतिम सोमवारी को लेकर नारायणपुर प्रखंड के चैनपुर, नारायणपुर, मधुबन, पबिया, बादलपुर, भैयाडीह, पतरोडीह समेत विभिन्न गांवों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.