जामताड़ा, जुलाई 14 -- Jamtara News: जामताड़ा। जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत सहरबेडा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं वज्रपात का असर इतना तेज था कि आसपास मौजूद करीब 12 से 13 लोगों को भी झटका महसूस हुआ। मृतक की पहचान प्रदीप पावरिया के रूप में हुई है। घायलों में सरस्वती मरांडी और बहामुनि हसदा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्रदीप पावरिया अपने घर में थे। उनके साथ बहामुनि हसदा भी मौजूद थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर प्रदीप पावरिया गंभीर रूप से घायल होकर घर के भीतर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बहामुनि हसदा भी घायल हो गईं।

घायलों की स्थिति ग्र...