जामताड़ा, अगस्त 9 -- Jamtara News: प्रखंड सभागार कुंडहित में शनिवार को सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जीपीडीपी को जनभागीदारी आधारित बनाने पर जोर, जीपीएफटी का अंतिम प्रशिक्षण संपन्नप्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर प्रशिक्षक सोहराब अली एवं अजीत मुर्मू ने प्रशिक्षणार्थियों को ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना पंचायतों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन कर उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करना सह...