Jamtara News: सरकारी कार्य में बाधा डालने व कर्मी को धमकी देने का मामला दर्ज
जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- Jamtara News: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) सर्किल मरांडी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगवाडीह में सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मी को धमकी देने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ नारायणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीईईओ ने लिखित आवेदन में जगवाडीह गांव निवासी मो. फारूक अंसारी और मो. नौशाद अंसारी पर एकमत होकर विद्यालय में सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मी को धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर नारायणपुर थाने में कांड संख्या 178/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.