Jamtara News: समेकित कृषि प्रणाली पर किसानों को ग्वालडंगाल में दिया प्रशिक्षण
जामताड़ा, सितम्बर 29 -- Jamtara News: कुंडहित, प्रतिनिधि।कुंडहित प्रखंड के ग्वालडंगाल गांव में मंगलवार को समेकित कृषि प्रणाली विषय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खेती के साथ पशुपालन, बागवानी, सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन सहित अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को एकीकृत कर आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसानों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, फसल विविधीकरण अपनाने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि समेकित कृषि प्रणाली के माध्यम से किसान खेती के साथ विभिन्न सहायक गतिविधियों को जोड़कर अपनी आमदनी के स्रोत बढ़ा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कृषि विज्ञान केंद्र में मुर्गी पालन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.