जामताड़ा, जुलाई 10 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में एक ही रात दो मरीजों की मौत और सांप काटने से पीड़ित महिला की रेफर के दौरान हुई मौत ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि सदर अस्पताल में आईसीयू जैसी जीवनरक्षक सुविधा नहीं होने से गंभीर मरीजों को दूसरे शहरों में रेफर करने की मजबूरी एक बार फिर सामने आई है। बीते बुधवार रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया निवासी 25 वर्षीय मुन्ना मोहली और चंद्रदीपा निवासी 45 वर्षीय बाबूराम मरांडी की मौत हो गई। मुन्ना मोहली को सांस लेने में तकलीफ होने पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बाबूराम मरांडी को खून की उल्टी होने के बाद बुधवार रात करीब आठ बजे इलाज के लिए लाय...