जामताड़ा, जुलाई 17 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। बीते गुरुवार को सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए। चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी सदर अस्पताल के पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक अस्पताल परिसर में सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक भयमुक्त होकर कार्य करना संभव नहीं है। स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार की घटना में शामिल उपद्रवियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की। यह भी पढ़ें- Jamtara News: नारायणपुर सीएचसी में ओपीडी ठप उनका कहना है कि अस्पताल में तोड़फोड़ और कर्मियों ...