Jamtara News: संशोधित/एक माह से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में किस्कू टोला के ग्रामीण
जामताड़ा, सितम्बर 9 -- Jamtara News: फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के आसनबेड़िया पंचायत अंतर्गत दोमाहनी गांव के किस्कू टोला में करीब एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप है। 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद अब तक उसे नहीं बदले जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं पेयजल की समस्या भी गहराने लगी है।
बिजली की कमी के कारण मोबाइल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को दूसरे गांव का सहारा लेना पड़ रहा है। इधर बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के पास आक्रोश जताते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि किस्कू टोला में पहले से लगा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर गांव की बढ़ती आबादी और बिजली के बढ़ते लोड के हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.