Jamtara News: संशोधित/इंटरसिटी गुजर गई, फिर भी डिस्प्ले पर ट्रेन और कोच पोजिशन की सूचना
जामताड़ा, सितम्बर 23 -- Jamtara News: जामताड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर बुधवार सुबह रेलवे की यात्री सूचना प्रणाली में गड़बड़ी सामने आई। सुबह 6:39 बजे दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजर जाने के बाद भी सुबह 7:56 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन संख्या 13319, उसका निर्धारित समय और कोच पोजिशन प्रदर्शित होती रही।
यात्री भ्रमित हुए इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। डिस्प्ले बोर्ड पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ मेमू पैसेंजर की सूचना भी प्रदर्शित हो रही थी। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के लिए यह स्पष्ट करना मुश्किल रहा कि डिस्प्ले पर दिखाई जा रही इंटरसिटी की सूचना पुरानी है या वर्तमान परिचालन से संबंधित। खासकर पहली बार स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ऐसी स्थिति पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.