Jamtara News: संगठन विस्तार पर मंथन के लिए हुई भाजपा की बैठक, एसआईआर को लेकर हुई चर्चा
जामताड़ा, अगस्त 5 -- Jamtara News: भारतीय जनता पार्टी कुंडहित मंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित बांस पड़ाव में मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित लोग बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही आती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों तक केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.