जामताड़ा, सितम्बर 25 -- Jamtara News: मिहिजाम, प्रतिनिधि। आर्ट क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का गुरुवार को अत्यंत भावुक माहौल में समापन हो गया। दो दिनों से लगातार हो रही हल्की बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह, आस्था और उमंग में कोई कमी देखने को नहीं मिली। नम आंखों और गूंजते जयकारों के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भक्ति और उल्लास के बीच गूंजा गणपति बप्पा मोरयाविसर्जन शोभायात्रा की शुरुआत विसर्जन शोभायात्रा की शुरुआत बेसिक स्कूल परिसर से हुई, जहां विघ्नहर्ता की अंतिम आरती उतारी गई। इसके बाद गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी जयकारों के साथ शोभायात्रा मेन रोड की ओर बढ़ी। अबीर-गुलाल उड़ाते और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं की आंखें ...