जामताड़ा, अगस्त 3 -- Jamtara News: सावन मास की पहली सोमवारी पर नारायणपुर प्रखंड के करमदहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार तड़के से ही शिवभक्त बराकर नदी में पवित्र स्नान कर बाबा दुखिया महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक के साथ फूल, बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। पूरे दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय बाबा बैद्यनाथ और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर की घंटियों की ध्वनि और धूप-अगरबत्ती की सुगंध से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने माता पार्वती मंदिर समेत अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।सावन यह भी पढ़ें- Sawan First Somwar 2026: पहले सावन सोमवार पर कब करे...