Jamtara News: शिवराम में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम
जामताड़ा, अगस्त 27 -- Jamtara News: कुंडहित। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वाधान में बुधवार को कुंडहित प्रखंड के शिवराम गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर कानूनी प्रावधानों एवं इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज बनाने में सामूहिक भागीदारी की अपील की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और पात्रता के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया, आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.