Jamtara News: शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जामताड़ा, अक्टूबर 26 -- Jamtara News: शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के मामले में धनबाद जिले की चिरकुंडा पुलिस ने सोमवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कोडराटांड़ गांव में छापेमारी कर राहुल मंडल को गिरफ्तार किया। चिरकुंडा थाना के एसआई रॉबिंसन मुंडरी और करमाटांड़ थाना के एएसआई आलम अंसारी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मामले में पीड़िता ने 20 सितंबर 2026 को चिरकुंडा थाना में लिखित शिकायत देकर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी में कोडराटांड़ निवासी राहुल मंडल और उसकी पत्नी चंपा देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद चिरकुंडा पुलिस राहुल मंडल को अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.