जामताड़ा, सितम्बर 28 -- Jamtara News: स्थानीय भारत माता मंडप डाक बंगला में जन सेवा पार्टी सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में रविवार शाम शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार स्मृति क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण सह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ जन सेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल और नगर परिषद मिहिजाम के सिटी मैनेजर विजय कुमार ने संयुक्त रूप से शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार के चित्र तथा शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार व शहीद कांस्टेबल परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हुईं। ​

कार्यक्रम की प्रस्तुतियां समारोह में अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना प्राची शर्मा और स्थानीय कलाकार गौतम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं वीरेंद्र श...