जामताड़ा, अक्टूबर 2 -- Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उदलबनी, जामताड़ा स्थित वृद्धा आश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Orai News: डीएम ने वृद्धजनों को माला पहनाकर वितरित किए मिष्ठान, लिया आशीर्वादकार्यक्रम का महत्व अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर डीसी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को निरंतर सीख और प्रेरणा मिलती है। वृद्धजनों का सम्मान करना केवल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों का भी अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, जामताड़ा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन, बेहतर ...