Jamtara News: विश्व स्तनपान सप्ताह सफल बनाने का निर्देश
जामताड़ा, जुलाई 31 -- Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर के सभागार में शुक्रवार को सहिया साथियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिले के एसटीटी साहीक अली, बीटीटी सुनील यादव और प्रजीत कुमार ने एक से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह को सफल बनाने तथा लोगों को स्तनपान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सहिया साथियों को ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य सहियाओं के माध्यम से क्षेत्र के सभी कच्चे व पक्के कुओं में निर्धारित मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर डालने और इसकी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया। बरसात के मौसम को देखते हुए डायरिया की रोकथाम पर विशेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.