जामताड़ा, जुलाई 8 -- Jamtara News: स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के चिहुंटिया, खरियोडीह एवं दुधपनिया गांव में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ममता कुमारी, आशा देवी एवं कुमारी अनुपम ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लाभुकों को नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए। साथ ही टीकाकरण से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया।शिविर के दौरान महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। अस्थायी परिवार नियोजन अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया। एएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने लाभुकों को परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्...