जामताड़ा, अगस्त 24 -- Jamtara News: सोशल मीडिया पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थानारडीह गांव में शनिवार देर रात तनाव उत्पन्न हो गया। बीते शुक्रवार को कुरुवा हटिया में अफरोज आलम की ओर से सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध विवादित टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई थी। जिसमें नारायणपुर थाना क्षेत्र के धपको गांव निवासी अफरोज आलम की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर थानारडीह निवासी भूदेव कुमार यादव की ओर से इस वीडियो पर विवादित टिप्पणी किए जाने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर शनिवार देर रात को समुदाय विशेष के लोग थानारडीह गांव पहुंचे और भूदेव कुमार यादव के घर को घेर कर पथराव कर घर को क्षतिग्रस्त किया गया। घटना की खबर सुनते ही थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि थाना क...